कैलाश उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 165 करोड़ की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

उत्तराखंड/पिथौरगढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास के लिए लगभग 165 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही महाविद्यालय के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपदों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सुविधाओं को मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ना और वहां के नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – धामी सरकार का बड़ा कदम: 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में वन क्लिक से ₹111 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर

  • cm-dhami-launches-kailash-utsav-and-development-projects-in-pithoragarh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर पहाड़ से गिरा मलबा, 3 घंटे तक एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

    सार: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सोमवार सुबह पहाड़…

    अगस्त-सितंबर में IRCTC करा रहा Valley of Flowers का 6 दिन का ट्रेक, फूलों की घाटी के साथ हेमकुंड साहिब भी घूमने का मौका

    अगर आप पहाड़ों, हरियाली और फूलों से भरी वादियों…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना