मैहर: ‘आरोह-2026’ शिविर में साइबर सेल की पहल, युवाओं को ऑनलाइन ठगी से किया जागरूक

मैहर: पुलिस द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह-2026’ में खिलाड़ियों के लिए मोबाइल एडिक्शन नियंत्रण एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने खेल प्रतिभागियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को मोबाइल का सीमित और आवश्यक उपयोग करने की सलाह देते हुए आउटडोर खेल, पुस्तक अध्ययन और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर जागरूकता सत्र के दौरान ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी एपीके फाइल, सोशल मीडिया सुरक्षा, बैंकिंग फ्रॉड और अनजान लिंक से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ग्रूमिंग के खतरों और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों को बताया कि किसी भी साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की जा सकती है। मोबाइल एडिक्शन नियंत्रण एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों ने सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाने और मोबाइल का संतुलित उपयोग करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – मैहर: कांग्रेस सेवा दल ने मनाई डॉ. हार्डिकर की 137वीं जयंती, नेताओं ने राष्ट्रसेवा और अनुशासन का दिया संदेश

  • maihar-cyber-awareness-and-mobile-addiction-control-program-organized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना