मैहर: कांग्रेस सेवा दल ने मनाई डॉ. हार्डिकर की 137वीं जयंती, नेताओं ने राष्ट्रसेवा और अनुशासन का दिया संदेश

मैहर: कांग्रेस सेवा दल परिवार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 137वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सेवा दल कार्यालय में किया गया, जिसमें कांग्रेस और सेवा दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेश घई मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि नगरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आर.के. सिंह ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अरुण तनय मिश्र, नगरी निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चूड़ामणि बढ़ोलिया, महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष सुषमा अरजरिया, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र अग्रवाल और युवा नेता अखंड प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मैहर जिले के चार डाकघरों में 8 और 9 मई को लगेगा विशेष आधार शिविर

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉ. हार्डिकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अरुण तनय मिश्र ने कहा कि डॉ. हार्डिकर राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि सेवा दल का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि डॉ. हार्डिकर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और उनके द्वारा बनाई गई अनुशासित श्वेत सेना कांग्रेस संगठन की मजबूती का आधार है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर.के. सिंह ने कहा कि सेवा दल ने हमेशा कांग्रेस में अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने का कार्य किया है।

इस अवसर पर चूड़ामणि बढ़ोलिया और प्रभात द्विवेदी सहित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. हार्डिकर के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे, नगर अध्यक्ष मुकेश सेन, राजेंद्र शर्मा, अश्विनी द्विवेदी, उमाशंकर तिवारी, अभिषेक सेन, किशन द्विवेदी, रतन सेन, अंकित सेन, अरुण कुशवाहा, उमा तिवारी, उर्मिला पांडे, किरण सेन, महेंद्र रजक, मुमताज मोहम्मद, सिया नंद रजक, विनोद विश्वकर्मा, रवि नंदन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सेवा दल कार्यकर्ता और कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – मैहर: जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा, बीएमसी गठन व प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सेवा समिति को

  • maihar-congress-seva-dal-celebrated-dr-hardikar-137th-birth-anniversary
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हार्ट रोड सब्जी मंडी में गंदगी का कचरा बना मवेशियों के जान का संकट, अव्यवस्था पर उठे सवाल

    गुना/ मोहित सोनी : शहर के हार्ट रोड स्थित…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम