बुरहानपुर में भाजपा जिला बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर

बुरहानपुर: जिले के श्री अटल बिहारी वाजपेयी मंडल (दर्यापुर मंडल) अंतर्गत सांडस स्थित विज्ञान केंद्र में भाजपा की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस, नेपा विधायक मंजु दादू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र शर्मा ने संगठन में कसावट लाने, पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर जोर दिया।

उन्होंने 36 घंटे के जिला वर्ग के लिए पंजीयन कराने और संगठन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने की बात कही। साथ ही बंगाल चुनाव में जीत और 22 राज्यों में भाजपा एवं एनडीए सरकार को बड़ी उपलब्धि बताया। बैठक में किसान मोर्चा के राहुल जाधव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सुभानसिंह चौहान और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राजू पाटील की नियुक्ति पर स्वागत किया गया। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा कास्डेकर और किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे को भी बधाई दी गई।

जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट ने कार्यकर्ताओं से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सुनने और संगठन एप पर अपलोड करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा और शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में लगातार सक्रिय रहते हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने आगामी संगठनात्मक बैठकों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 1 से 7 तारीख तक जिला बैठक, 7 से 11 तक मंडल बैठक और 11 से 21 तक शक्ति केंद्र स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनिस और विधायक मंजु दादू ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री चिंतामन महाजन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री संजय जाधव ने किया।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 7 अवैध पिस्टल बरामद

  • burhanpur-bjp-district-meeting-focus-on-organization-and-booth-activation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नगर निरीक्षक से एसडीओपी बने अनिमेष द्विवेदी, एसपी और एडिशनल एसपी ने कंधे पर सितारे लगाकर दी शुभकामनाएं

    मैहर: नगर निरीक्षक के पद से पदोन्नत होकर एसडीओपी (अनुविभागीय…

    आगे पढ़ें
    मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली रैली

    मैहर: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा