बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 7 अवैध पिस्टल बरामद

बुरहानपु: थाना खकनार पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन और एक मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 48 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, खरीद-फरोख्त और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को यह सफलता मिली।

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव और प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरखेड़ा फाटा यात्री प्रतीक्षालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणजीत पिता शंभूनाथ कुंज (32) निवासी कृष्णपुरी मोहल्ला, नाभा, जिला पटियाला, पंजाब बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 देशी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन और एक मोबाइल फोन जब्त कर उसके खिलाफ थाना खकनार में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों के नेटवर्क और सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, बहादरपुर की रुचिका बनी डॉक्टर

  • burhanpur-khaknar-police-arrested-interstate-arms-smuggler-7-illegal-pistols-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना