ग्वालियर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी अमन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्वालियर: जनपद के इंदरगंज थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर माधवगंज निवासी अमन खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और अब अपने वादे से मुकर गया है। ब्रांणवाणी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, युवती और अमन खान की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

युवती का दावा है कि अमन खान ने उससे शादी करने का वादा किया था, जिसके चलते उसने अपने पहले पति को तलाक भी दे दिया। पीड़िता की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक उसके साथ रहती है। आरोपी अमन खान 25 मार्च को युवती को नई सड़क स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो अमन खान ने साफ इनकार कर दिया। आरोपी का कहना है कि उसकी सगाई पहले ही किसी अन्य लड़की से हो चुकी है। ठगी और शोषण का शिकार हुई युवती ने इंदरगंज थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्वालियर सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़े – 

  • gwalior-woman-accuses-man-of-rape-on-pretext-of-marriage-case-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना