दमोह: अविवाहित नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, उम्र छिपाने की कोशिश में जुटे रहे परिजन

दमोह:  जिले के हटा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अविवाहित नाबालिग लड़की ने सिविल अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबंधन की सतर्कता के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, जो अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर एक लड़की पेट दर्द की शिकायत लेकर हटा सिविल अस्पताल पहुंची थी। ड्यूटी डॉक्टर महिपाल चौधरी ने बताया कि जब उसे लेबर रूम भेजा गया, तब उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल के स्टाफ ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया। शुरुआती तौर पर परिजनों ने लड़की की उम्र 18 वर्ष दर्ज कराई थी, लेकिन जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई, तो उसकी वास्तविक उम्र 17 वर्ष से कम पाई गई।

परिजनों द्वारा मामले को दबाने और जानकारी छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचित कर दिया। फिलहाल, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस अब नाबालिग के बयान दर्ज करने की तैयारी में है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसका यौन शोषण किसके द्वारा किया गया। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़े – दमोह में दरिंदगी: 3 साल के मासूम की हत्या कर भूसे के ढेर में फेंका शव, गांव में पसरा सन्नाटा

  • damoh-hata-unmarried-minor-gives-birth-to-child-police-investigation-sexual-assault-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना