बुरहानपुर में गुंडा-निगरानी बदमाशों की पुलिस परेड, थानों में तलब कर पढ़ाया कानून का पाठ

बुरहानपुर: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुंडा और निगरानी बदमाशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा और कोतवाली पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया।

अभियान के तहत थाना शिकारपुरा प्रभारी संदीप चौरसिया और थाना कोतवाली प्रभारी नीता देअरवाल ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने तलब किया। पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों, आमदनी के स्रोत और जीवन यापन के तरीकों को लेकर विस्तृत पूछताछ की।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में भाजपा जिला बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर

थाना शिकारपुरा में 14 गुंडा बदमाश और 2 निगरानी बदमाशों को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने सभी को कानून का पालन करने, समाज में शांति बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक की तरह जीवन यापन करने की समझाइश दी।

पुलिस ने साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधी तत्वों में हड़कंप का माहौल देखा गया। वहीं आमजन ने पुलिस की इस पहल को सकारात्मक बताते हुए सराहना की है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 7 अवैध पिस्टल बरामद

  • burhanpur-police-action-against-goonda-and-history-sheeters
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना