बुरहानपुर: गाय चराने गए दो भाइयों पर चीते का हमला, अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर: नेपानगर क्षेत्र के ग्राम गोल खेड़ा में चीते के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों भाई अपने खेत के पास मवेशी चरा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई खेत में गाय चरा रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकले चीते ने एक गाय पर हमला कर दिया। गाय को बचाने के लिए जब एक युवक चीते को भगाने दौड़ा, तो वन्यजीव ने उस पर हमला कर उसे दबोच लिया। भाई को मुसीबत में देख जब दूसरा युवक बचाने पहुंचा, तो चीते ने उसे भी अपना निशाना बना लिया।

युवकों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद चीता जंगल की ओर भाग निकला।

ग्रामीणों ने घायल दोनों भाइयों को निजी वाहन से तत्काल बुरहानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम दोनों का उपचार कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में गुंडा-निगरानी बदमाशों की पुलिस परेड, थानों में तलब कर पढ़ाया कानून का पाठ

  • burhanpur-nepanagar-leopard-attack-two-injured-gol-kheda-village-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कर्ज चुकाने के बाद भी नहीं लौटाई 960 ग्राम चांदी, दामाद की प्रताड़ना से परेशान पिता ने दी जान; एक आरोपी जेल भेजा

    गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवाड़ा…

    आगे पढ़ें
    जयस्तंभ पर अटकी एंबुलेंस और अतिक्रमण में जकड़ा गुना, क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगा प्रशासन?

    गुना/मोहित सोनी की विशेष रिपोर्ट:  शहर के प्रमुख जयस्तंभ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा