ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” के तहत गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पेटी अवैध शराब जब्त

गाडरवारा/शैलेन्द्र कुमार सोनी की रिपोर्ट: नरसिंहपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” अभियान के तहत गाडरवारा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को गाडरवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमर शांति कॉलोनी, जमाड़ा रोड क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 पेटी देशी मसाला शराब और 20 पेटी देशी प्लेन शराब सहित कुल 50 पेटी अवैध शराब बरामद की।

जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक जायलो वाहन भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गाडरवारा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – गाडरवारा में पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्र के 33 अंक बढ़े, फिर भी बोर्ड पोर्टल पर दिख रहा “No Change”

  • gadarwara-police-operation-eagle-claw-illegal-liquor-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल