
रायसेन/दीपक श्रीवास्तव । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन माह से अधिक समयावधि का कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।
नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज मामलों की जानकारी ली। उन्होंने गत दिवस निराकृत प्रकरणों और वर्तमान में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने अनुभाग स्तर पर अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की भी नियमित मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री का लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
- Raisen Revenue cases older than three months should not remain pending Collector Arun Vishwakarma








