गुना/आरोन में गैंग का सोशल मीडिया पर हथियारों संग रौब, पिस्टल लहराते फोटो वायरल होने से फैली दहशत

गुना: जिले के आरोन नगर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल होने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। वायरल तस्वीरों में चर्चित गैंग से जुड़े बताए जा रहे प्रियांशु शर्मा और बॉबी नामक युवक हाथों में पिस्टल लेकर रौब दिखाते नजर आ रहे हैं। फोटो सामने आने के बाद नगर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक और उनके साथी अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। आरोप है कि इन पोस्टों का मकसद नगर में खौफ पैदा करना और अपना दबदबा कायम करना है। वायरल तस्वीरों के बाद आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। कई लोगों का कहना है कि खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

नगर में चर्चा इस बात को लेकर भी है कि आखिर इन युवकों के पास अवैध हथियार कहां से पहुंचे। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार हथियारों के प्रदर्शन के बावजूद अब तक कड़ी कार्रवाई न होने को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल फोटो और वीडियो की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध हथियारों के नेटवर्क और उनके स्रोत का भी खुलासा किया जाए ताकि नगर में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे। फिलहाल वायरल तस्वीरों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामले ने पूरे आरोन क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल बना दिया है।

ये भी पढ़े – गुना बायपास पर दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

  • guna-aron-gang-pistol-photo-viral-priyanshu-bobby-police-action-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पानी-पूरी के ठेले पर धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, युवक तलवार और एयरगन लेकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद…

    आगे पढ़ें
    भेरुन्दा में नाव टेंडर को लेकर विवाद: बिना सार्वजनिक सूचना बैठक बुलाने पर उठे सवाल, जांच की मांग

    सीहोर | नफीस खान सीहोर जिले की भेरुन्दा (नसरुल्लागंज)…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण