छतरपुर: इमिलिया तिराहा गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 4 गिरफ्त में

छतरपुर: राजनगर थाना क्षेत्र के इमिलिया तिराहा गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना राजनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद अब तक कुल 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। यह घटना विक्रमपुर कर्री रोड स्थित इमिलिया तिराहा की बताई जा रही है, जहां हत्या के प्रयास से जुड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। मामले में पुलिस लगातार जांच और दबिश की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे और बेसबॉल के डंडे भी बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने एक अवैध 12 बोर की देशी बंदूक और एक XUV वाहन भी जब्त किया था, जिसका उपयोग घटना में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम सिंह उर्फ राजा और कपिल दुबे उर्फ आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सत्यम सिंह पर हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट सहित कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि कपिल दुबे पर अवैध हथियार और हत्या के प्रयास सहित 3 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में आ सकें।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: रनेह फॉल क्षेत्र में चौकी प्रभारी के अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

  • chhatarpur-rajnagar-emilia-tiraha-goli-kand-4-accused-arrested-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना