जबलपुर: कलारी के पास गुंडागर्दी, दुकानदार से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर: अमखेरा रोड क्षेत्र में कलारी के पास उस समय तनाव फैल गया जब असामाजिक तत्वों ने ‘एचआर फर्नीचर’ दुकान के संचालक सैफ के साथ मारपीट कर दी और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कुछ लोगों ने दुकान के सामने गंदगी और कथित तौर पर पेशाब करना शुरू कर दिया। दुकानदार सैफ ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सैफ के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के मुताबिक, इस दौरान दो-तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और सामान को नुकसान पहुंचाया, वहीं लूटपाट की भी आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र से कलारी (शराब दुकान) को हटाया जाए, क्योंकि यहां आए दिन शराबियों द्वारा विवाद और आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस मामले पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशलम ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े – जबलपुर में अस्पताल से 4 दिन की नवजात गायब, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप; CCTV में अज्ञात महिला दिखी

 
 
  • Jabalpur Amkhera Road HR Furniture Assault Kalari Dispute Shop Vandalism Police Investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना