
छतरपुर: मातगुवां अनुभाग में पदस्थ नायब तहसीलदार शशांक जैन की नियुक्ति को लेकर इन दिनों चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उनका गृह जिला भी छतरपुर ही है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर उनकी पदस्थापना पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से कई बार अधिकारियों की पदस्थापना गृह जिले से बाहर की जाती है, ताकि कार्यप्रणाली पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि यदि नियमों के तहत गृह जिले में पदस्थापना संभव है, तो प्रशासन को इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए, जिससे भ्रम की स्थिति खत्म हो सके। वहीं कुछ लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई है।
फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में लोगों की निगाहें अब प्रशासनिक अधिकारियों के रुख पर टिकी हुई हैं कि मामले में कोई स्पष्टीकरण जारी किया जाता है या नहीं।
ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ग्राम बगौता से बिछड़े 9 वर्षीय बालक को 2 घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंपा
- matguwan-naib-tehsildar-home-district-posting-controversy-chhatarpur








