उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, करीब 40 घायल; पूजा के लिए जा रहे थे यात्री

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: तिवानी गांव के पास सनी धाम के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार होकर पूजा के लिए ग्राम बिजौरा जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम पड़निया से धार्मिक यात्रा पर निकली थी। रास्ते में सनी धाम के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पाली एसडीएम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – उमरिया: बांधवगढ़ में बाघ रेस्क्यू के दौरान हंगामा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

  • umariya-anuppur-border-tractor-trolley-accident-four-dead-forty-injured-tiwani-sunny-dham
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस ने छात्रावासों, धार्मिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में चलाया जागरूकता अभियान

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे…

    आगे पढ़ें
    कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कचरा प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण: 3 आर पार्क और कंपोस्ट बिक्री केंद्र बनाने के निर्देश

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया