मुकुंदपुर के युवाओं की मांग: खेल मैदान की कमी दूर करने की उठी आवाज, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील

मैहर: मुकुंदपुर क्षेत्र के युवाओं ने खेल सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी आवाज उठाई है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान की मांग की है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि सरकारें अक्सर यह दावा करती हैं कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन उस भविष्य को संवारने के लिए ज़मीनी स्तर पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

युवाओं का कहना है कि वे खेल के माध्यम से जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त खेल मैदान तक उपलब्ध नहीं है। इस कारण उनकी प्रतिभा निखर नहीं पा रही है और उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सभी जनप्रतिनिधियों से, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों, इस मुद्दे पर एकजुट होकर पहल करने की अपील की है।

साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गई है कि एसडीएम अमरपाटन के माध्यम से मौके का निरीक्षण कराया जाए और युवाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप खेल मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन के पास पर्याप्त शक्तियां मौजूद हैं, जिनका उपयोग कर इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि वर्तमान कलेक्टर इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए युवाओं की मांगों पर उचित कार्रवाई करेंगे और जल्द राहत प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़े – मैहर में NEET पेपर लीक के खिलाफ युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ट्रेन रोकने की कोशिश; प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

  • maihar-mukundpur-youth-demand-sports-ground-maihar-administration-action-appeal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना