रतलाम में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 3 किलो से अधिक अफीम के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, ₹6.30 लाख का माल जब्त

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 1 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP14 NG 1255 से जडवास के कच्चे रास्ते से अवैध अफीम लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही माननखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी के सामने फोरलेन मार्ग पर घेराबंदी की।

संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी जितेंद्र पिता विष्णु प्रसाद राठौर (32 वर्ष), निवासी सरसोद, थाना दलौदा, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अफीम की कीमत करीब 6.30 लाख रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त लगभग 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अफीम कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, सुरेश उपाध्याय, जालम सिंह तथा शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े – जावरा पुलिस की बड़ी सफलता: भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास चलती पिकअप से शराब चोरी करने वाले कंजर डेरे के तीन आरोपी गिरफ्तार, कटर और बाइक जब्त

  • ratlam-ringnod-police-arrested-smuggler-with-three-kg-opium-worth-six-lakhs
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना