रीवा नगर निगम परिषद की बैठक में हंगामा, महिला पार्षदों ने महापौर और अधिकारियों को भेंट की चूड़ियां

रीवा/अरविंद तिवारी की रिपोर्ट: नगर निगम परिषद की विशेष बैठक मंगलवार को हंगामे के बीच आयोजित हुई। शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था और कचरा उठाव जैसी समस्याओं को लेकर विपक्षी पार्षदों ने नगर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बैठक के दौरान महिला पार्षदों ने महापौर और निगम अधिकारियों को चूड़ियां एवं श्रृंगार सामग्री भेंट कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।

बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विरोध कर रहीं महिला पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है, जिसके कारण आम नागरिकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विपक्षी पार्षदों ने जलभराव, नियमित सफाई नहीं होने, कचरा उठाव में लापरवाही और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विरोध के दौरान परिषद का माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।

महिला पार्षदों द्वारा चूड़ियां भेंट किए जाने को लेकर बैठक में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी रही। हालांकि बाद में बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। परिषद की बैठक में उठाए गए मुद्दों और विरोध प्रदर्शन को लेकर नगर निगम की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई।

ये भी पढ़े – रीवा-मऊगंज में सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 4 किलो ड्रग जब्त, सप्लाई चेन की जांच तेज

  • rewa-municipal-council-meeting-uproar-women-councillors-protest-with-bangles
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना