3 माह से फरार डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नेपानगर पुलिस ने धार से दबोचा आरोपी

बुरहानपुर: जिले की नेपानगर पुलिस ने चौकी नावरा क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में तीन माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से आरोपी रायचंद पिता फत्तू सिंह (35), निवासी मगरदा, जिला धार को कुक्षी (जिला धार) से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर एवं चौकी प्रभारी नावरा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।लपुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को फरियादी रमेश सिंह ठाकुर, निवासी नेपानगर, ग्राम डाबियाखेड़ा के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लूट लिया था। मामले में चौकी नावरा, थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 110/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की गई थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी रायचंद घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। लगातार तीन माह तक उसकी तलाश के बाद पुलिस को तकनीकी इनपुट और मुखबिर से उसके धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से डकैती में शामिल अन्य लोगों, लूटे गए माल और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मुकेश मोरे, आरक्षक जय मालवीय तथा साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में जर्जर भवनों पर नगर निगम का एक्शन, दाउदपुर में बुलडोजर से गिराया खतरनाक मकान

 

  • burhanpur-nepanagar-police-arrest-dacoity-mastermind-after-three-months
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना