डॉक्टरों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी पदाधिकारी और अधिकारी बनकर करता था ब्लैकमेल

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौड़ की रिपोर्ट: बुरहानपुर की शिकारपुरा थाना पुलिस ने डॉक्टरों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले फरार आरोपी सचिन गाढ़े को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी करीब दो माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, नीमा (NIMA) एसोसिएशन के सदस्य डॉ. अब्दुल साबिर, निवासी जैनाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सचिन गाढ़े अपने एक साथी के साथ उनके क्लीनिक में जबरन घुस गया। आरोप है कि उसने महिला मरीजों की वीडियो रिकॉर्डिंग की और खुद को भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष तथा सीएमएचओ कार्यालय का अधिकारी बताकर डॉक्टर को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने क्यूआर कोड के माध्यम से 20 हजार रुपये की अवैध वसूली कर ली।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने डॉ. अकील के क्लीनिक पर भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में थाना शिकारपुरा में 8 मई 2026 को अपराध क्रमांक 139/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की गई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी सचिन पिता सुरेश गाढ़े (26), निवासी लोधीपुरा, थाना गणपतिनाका, जिला बुरहानपुर फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया, एएसआई महेंद्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक रफीक खान और प्रधान आरक्षक गणेश पाटिल की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े – 3 माह से फरार डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नेपानगर पुलिस ने धार से दबोचा आरोपी

 
 
  • burhanpur-blackmail-accused-arrested-for-extorting-doctors-by-threats
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना