
छतरपुर: पुलिस के जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने पांच वर्ष पुराने चेक बाउंस के दो मामलों में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में लंबित मामलों के निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में दर्ज चेक बाउंस के दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी राजेश राजपूत पिता राममिलन राजपूत, निवासी ग्राम घिनोची, तहसील बड़ा मलहरा को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, हरिशंकर नायक, आरक्षक जगभान, रोहित एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए ‘न्याय पथ अभियान’ लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़े – छतरपुर में 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, मातगुवां पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई
- chhatarpur-police-arrests-absconding-warrant-in-five-year-old-cheque-bounce-cases








