5 साल पुराने चेक बाउंस मामलों का फरार वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

छतरपुर: पुलिस के जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने पांच वर्ष पुराने चेक बाउंस के दो मामलों में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में लंबित मामलों के निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में दर्ज चेक बाउंस के दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी राजेश राजपूत पिता राममिलन राजपूत, निवासी ग्राम घिनोची, तहसील बड़ा मलहरा को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, हरिशंकर नायक, आरक्षक जगभान, रोहित एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए ‘न्याय पथ अभियान’ लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – छतरपुर में 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, मातगुवां पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई

  • chhatarpur-police-arrests-absconding-warrant-in-five-year-old-cheque-bounce-cases
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना