नेपानगर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट: नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत बुरहानपुर जिले के नेपानगर में पुलिस द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नेपानगर थाना पुलिस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे से जागरूकता रैली की शुरुआत की।

नारे लगाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मातापुर बाजार पहुंची। इस दौरान पुलिस जवानों और शामिल लोगों ने नारे लगाकर आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली में “नशे को अगर अपनाओगे, कभी न सुख पाओगे” और “हमारा है यही संदेश, नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

रैली का समापन पुनः डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे पर किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आमजन को नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में सहयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस की अपील

नेपानगर थाना पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए नशे के खिलाफ सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर को मिलेगा विकास का नया रोडमैप, अर्चना चिटनिस ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • burhanpur-nepanagar-police-drug-free-awareness-rally-nasha-mukti-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया