रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार से 1000 से ज्यादा नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल नशे के खिलाफ अभियान में चोरहटा थाना पुलिस ने एक लग्जरी कार से 1000 से अधिक नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर करहिया के पास घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला को सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप लेकर आरोपी रीवा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने करहिया क्षेत्र के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली।

ये भी पढ़े – “नशे को कहो ना, सपनों को कहो हां” : मैहर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

कार से मिली नशीली कफ सिरप की पेटियां

तलाशी के दौरान कार के अंदर बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप की पेटियां मिलीं। पुलिस ने मौके से 1000 से अधिक शीशियां जब्त कीं और कार चालक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीली कफ सिरप की यह खेप रीवा जिले में सप्लाई करने के लिए ला रहा था।

एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और औषधि अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त की गई लग्जरी कार की कीमत भी लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली कफ सिरप की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।

नशे के कारोबार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी डॉ. गुरकरण सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। रीवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – मैहर में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई ब्लॉकों में केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन

  • rewa-police-seizes-1000-narcotic-cough-syrup-bottles-from-luxury-car-one-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना