पीएम आवास सूची में गड़बड़ी का आरोप, धौर्रा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से दोबारा सर्वे कराने की मांग

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले की पिछोर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धौर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) की पात्रता सूची को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर योजना के लिए किए गए सर्वे को निरस्त करते हुए दोबारा निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची तैयार करने में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उनका कहना है कि ग्राम सचिव, सरपंच और सर्वेयर की कथित मिलीभगत से आर्थिक लेन-देन के आधार पर हितग्राहियों के नाम सूची में शामिल और बाहर किए गए। ग्रामीणों के अनुसार, कई ऐसे परिवार जो योजना की पात्रता पूरी करते हैं, उनके नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि कुछ ऐसे लोगों को सूची में शामिल कर लिया गया, जो योजना के निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतरते।

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण वास्तविक जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि पात्र लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद स्थानीय स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसके बाद उन्हें जिला प्रशासन से शिकायत करनी पड़ी।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि ग्राम पंचायत धौर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दोबारा निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे कराया जाए, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की भी मांग की है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, मायापुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

  • pm-awas-list-irregularities-dhaurra-villagers-demand-resurvey-shivpuri
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    UGC रोलबैक के विरोध में रीवा में अनोखा प्रदर्शन, पुतलों का किया अंतिम संस्कार; अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना

    रीवा में UGC रोलबैक के प्रस्ताव के विरोध में…

    रीवा को मिली 6 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीधी-सतना-जबलपुर के लिए शुरू हुई सेवा

    रीवा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत 6…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार