खंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की बड़ी उपलब्धि, जर्मनी के स्टुटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में होगी ‘जग्गू और मागाहारी’ की स्क्रीनिंग

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के युवा फिल्मकार सुदीप सोहनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी लघु फिल्म ‘जग्गू और मागाहारी’ का यूरोपियन प्रीमियर जर्मनी के प्रतिष्ठित स्टुटगार्ट इंडियन फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। 23 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 25 जुलाई को स्टुटगार्ट के इनेनस्टेडकिनोस सिनेमा में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

फिल्म चिल्ड्रेन पर्सपेक्टिव सेक्शन में दिखाई जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक सुदीप सोहनी दर्शकों से सीधा संवाद भी करेंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म फेस्टिवल में मध्य प्रदेश से चयनित होने वाली ‘जग्गू और मागाहारी’ एकमात्र फिल्म है। यह उपलब्धि खंडवा सहित पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

बचपन और मानवीय रिश्तों पर आधारित कहानी

करीब 25 मिनट की यह फिल्म गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनाई गई है। फिल्म की कहानी आठ वर्षीय बालक जग्गू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पालतू खरगोश खो जाता है। पिता को टिफिन पहुंचाने के दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान शहरी व्यक्ति से होती है। दोनों के बीच बनने वाला रिश्ता पहाड़ी जीवन, बचपन की मासूमियत और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है।

खंडवा से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

खंडवा में जन्मे सुदीप सोहनी ने प्रारंभिक शिक्षा शहर में पूरी करने के बाद भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे से फिल्म निर्माण की शिक्षा हासिल की। फिल्म निर्माण से पहले उन्होंने मुंबई की कई प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों में काम किया। उन्होंने चर्चित टीवी कलाकारों दिलीप जोशी और दिशा वाकानी के साथ आई डोनेशन जागरूकता अभियान का निर्देशन भी किया है।

पहले भी मिल चुकी है अंतरराष्ट्रीय पहचान

सुदीप सोहनी इससे पहले खंडवा जिले के कालमुखी गांव पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘यादों में गणगौर’ बना चुके हैं, जिसे अमेरिका के प्रतिष्ठित ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया गया था। ‘जग्गू और मागाहारी’ का विचार वर्ष 2017 में आया था। फिल्म की कहानी भोपाल की लेखिका श्वेता बिसेन ने लिखी थी। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की गई, जिसमें अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इससे पहले फिल्म का प्रदर्शन कलकत्ता चिल्ड्रन्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कई भारतीय फिल्म समारोहों में हो चुका है, जहां इसे दर्शकों और समीक्षकों की सराहना मिली। सुदीप सोहनी की यह उपलब्धि खंडवा और मध्य प्रदेश की फिल्म प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़े – खंडवा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सुकता नदी उफान पर; हापला गांव का संपर्क टूटा

  • khandwa-filmmaker-sudip-sohani-jaggu-aur-magahari-stuttgart-film-festival-germany-europe-premiere
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    UGC रोलबैक के विरोध में रीवा में अनोखा प्रदर्शन, पुतलों का किया अंतिम संस्कार; अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना

    रीवा में UGC रोलबैक के प्रस्ताव के विरोध में…

    रीवा को मिली 6 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीधी-सतना-जबलपुर के लिए शुरू हुई सेवा

    रीवा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत 6…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार