खरगोन: अपाचे बाइक से हो रही थी गांजा तस्करी, 5.10 किलो गांजा समेत दो युवक गिरफ्तार

खरगोन/अमित की खास रिपोर्ट: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपाचे मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक जब्त की है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक पिपरीखेड़ा की ओर से अपाचे बाइक पर अवैध गांजा लेकर बेड़िया की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम जामनिया घाटी मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध अपाचे बाइक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक पर रखी खाद की बोरी से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों युवक कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलभ सोलंकी (23) निवासी सरस्वती कॉलोनी, सनावद और गौतम बिरला (19) निवासी ओंकार बाग कॉलोनी, सनावद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना बेड़िया में अपराध क्रमांक 193/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।  प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सुलभ सोलंकी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी-2.0” अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – खरगोन में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का पुतला दहन, किसान कांग्रेस ने खाद, मूंग खरीदी और बिजली संकट को लेकर किया प्रदर्शन

  • khargone-bedia-police-arrested-two-accused-with-5kg-ganja-on-apache-bike
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल: हटाने पहुंची टीम का विरोध, बड़ी संख्या में लोग जुटे, पुलिस बल तैनात

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के…

    पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की मांग तेज, खटीक बोले- सीएम से करेंगे वादे पूरे करने की मांग

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश श्रमजीवी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना