करैरा में माइक्रो बैंक फाइनेंस कंपनी का जागरूकता शिविर, पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के करैरा स्थित जय अंबे वाटिका में माइक्रो बैंक फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शिविर में थाना प्रभारी करैरा टीआई विनोद सिंह छाबई, एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान एवं आरक्षक जितेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है तथा सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्त मध्य प्रदेश और नशा मुक्त करैरा बनाने का संकल्प भी दिलाया।

इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने सलाह दी कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी को किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय जागरूकता के साथ-साथ नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, मायापुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

 

 

  • karera-micro-bank-finance-awareness-camp-police-message-shivpuri
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना