सागर में पुलिस की बड़ी कॉम्बिंग गश्त, 32 थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई; 10 साल से फरार वारंटी समेत 270 वैधानिक कार्रवाई

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए सागर पुलिस ने 18-19 जुलाई की मध्यरात्रि को जिलेभर में एकीकृत कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में 32 थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 वर्ष से फरार स्थायी वारंटियों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा सभी सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में लगभग 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 78 स्थायी वारंट, 49 गिरफ्तारी वारंट और 29 जमानती वारंट तामील किए। इसके अलावा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 12 मामलों में वैधानिक कार्रवाई की गई तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किए गए।

अभियान के दौरान 86 हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों का सत्यापन किया गया। जिलेभर में कुल 270 वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। रात्रिकालीन अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और अपराध संभावित इलाकों में सघन चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ निगरानीशुदा बदमाशों को कानून का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉम्बिंग गश्त नियमित रूप से संचालित की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, वेदांती आश्रम में रावतपुरा सरकार का लिया आशीर्वाद

  • sagar-police-combing-drive-10-year-old-absconding-warrants-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू