
छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: राजनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कोड़े गांव गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सतीश सिंह घोष, निवासी ग्राम गड़ा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। अब तीसरे आरोपी सतीश सिंह घोष की गिरफ्तारी के बाद उससे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, मामले का एक अन्य आरोपी तुलसी मिश्रा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में राजनगर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े – छतरपुर में कनक ज्वेलर्स में चोरी, शटर तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
- chhatarpur-rajnagar-golikand-satish-singh-ghosh-arrested








