सागर पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, वेदांती आश्रम में रावतपुरा सरकार का लिया आशीर्वाद

सागर: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ वेदांती आश्रम पहुंचकर संत रावतपुरा सरकार के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों का भी जायजा लिया।

मंत्री राजपूत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कथा एवं 29 जुलाई को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, विद्युत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन शहर की आस्था और संस्कृति से जुड़े होते हैं। इसलिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर, धर्मश्री (सागर) में मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में लगभग 25 हजार श्रद्धालु एक साथ बैठकर एक करोड़ अर्चन करेंगे। उन्होंने इसे सागर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक बताते हुए श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

ये भी पढ़े – सागर में अवैध शराब पर बहेरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57.9 लीटर शराब और बाइक जब्त

  • govind-singh-rajput-visited-vedanti-ashram-took-blessings-of-rawatpura-sarkar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना