अतिक्रमण पर अशोकनगर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: आरोपी सीमा अहिरवार के मकान पर चला बुलडोजर

अशोकनगर/ हेमंत कुमार राय: नगर पालिका ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा अहिरवार के मकान पर कार्रवाई शुरू की है। नगर पालिका की ओर से 20 जुलाई को जारी नोटिस में आरोप लगाया गया था कि गली में अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया गया है। नोटिस में संबंधित अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे और कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू

नोटिस के बाद नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। नगर पालिका की टीम ने मकान में रखे सामान को बाहर निकालकर जब्त किया और ट्रॉली में भरकर ले गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीमा अहिरवार के खिलाफ देह व्यापार से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। हालांकि, नगर पालिका की वर्तमान कार्रवाई अतिक्रमण और कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी किए गए नोटिस के आधार पर की जा रही है।

अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्तों और गलियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल का माहौल है।

  • Ashoknagar Encroachment Action
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना