
सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के कटरा बाजार स्थित ‘सत्या डोसा एवं फास्ट फूड’ प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डोसा बनाने में उपयोग किए जा रहे आलू मसाले का सैंपल जांच के लिए लिया, जिसे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकान परिसर में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों ने संचालक को फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीम ने संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम FSSAI के सभी नियमों का पालन करने, स्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री तैयार करने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- sagar-satya-dosa-food-department-raid-potato-masala-sample-cm-helpline-complaint








