
मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत मैहर पुलिस ने नेहरू सेंचुरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली और मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूरी बनाए रखने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। वहीं मानव श्रृंखला बनाकर युवाओं से नशे को “ना” कहने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निरीक्षक लक्ष्मी बागरी, थाना कोतवाली मैहर के प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष उलाड़ी, उपनिरीक्षक वंदना गर्ग, वात्सल्य द यूथ राइजिंग फाउंडेशन से पुनीत मैनी, नेहरू सेंचुरी स्कूल के प्राचार्य अरुण तनय मिश्रा, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया और युवाओं से नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की अपील की।
ये भी पढ़े – मैहर: मुंडन संस्कार कराने वाले नाई और आचार्यों को महीनों से नहीं मिला भुगतान, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
- maihar-drug-free-campaign-rangoli-human-chain-awareness-program-nehru-century-school








