भव्य कलश यात्रा के साथ सागर में संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ, संत रावतपुरा सरकार के स्वागत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सागर: सांस्कृतिक एवं धार्मिक नगरी सागर में भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाओं की अनुशासित कतारें और भगवान श्रीराम के भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं ने शहर के प्रमुख मार्गों को भक्ति रस से भर दिया।

कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण संत रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) की पावन उपस्थिति रही। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने संतश्री का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। रथ पर विराजमान संत रावतपुरा सरकार ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

ये भी पढ़े – ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिला जनसमर्थन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने युवाओं को किया प्रेरित

यात्रा के दौरान रामप्याऊ (इतवारा बाजार) स्थित शहर सेवादल परिवार द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत रावतपुरा सरकार का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। स्वागत कार्यक्रम में रत्नेश रावत, चंदू सोनी, संदीप रावत, समर्थ दीक्षित, प्रशांत सोनी, परख शुक्ला, निक्की यादव सहित शहर सेवादल परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार श्रीराम कथा के आगामी दिनों में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलश यात्रा के सफल आयोजन ने पूरे सागर शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक उत्साह का संचार कर दिया।

ये भी पढ़े – PM-उषा परियोजना के तहत सागर कॉलेज में स्किल ट्रेनिंग का शुभारंभ, वेब डेवलपमेंट से लेकर मोबाइल रिपेयरिंग तक मिलेगा प्रशिक्षण

  • sagar-shri-ram-katha-grand-kalash-yatra-rawatpura-sarkar-devotees-welcome
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना