भिंड जनसुनवाई में 83 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह: कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 83 आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान गंभीर बीमारियों के उपचार में सहायता, बिजली बिलों में सुधार, हैंडपंपों के संधारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क दुर्घटना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड तथा भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से सामने आए।

कलेक्टर ने सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने और निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को भी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो।

ये भी पढ़े – मानसून में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए पीएचई विभाग अलर्ट, भिंड जिले में क्लोरीनेशन और जल नमूनों की जांच तेज

 

  • bhind-collector-public-hearing-83-applications-grievance-redressal-jansunwai
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना