भिंड में दूध की शुद्धता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, वाहनों और मिल्क चिलिंग सेंटर से लिए गए नमूने

भिंड/रामपाल सिंह कुशवाहछ नियंत्रक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश तथा कलेक्टर भिंड के निर्देश पर जिले में विशेष दूध एवं दुग्ध पदार्थ जांच अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन कार्रवाई की। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने लहार रोड पर दूध परिवहन करने वाले वाहनों का निरीक्षण कर मिश्रित दूध के नमूने एकत्र किए।

निरीक्षण के दौरान नीलकमल शर्मा के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 08 जीए 1514 तथा सुरेंद्र दौहरे के वाहन क्रमांक एमपी 30 आर 1939 से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा ऊमरी स्थित मिल्क चिलिंग सेंटर संचालक सुरजीत सिंह यादव के प्रतिष्ठान से भी दूध का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया गया।

सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीलबंद कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है, जहां उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बाजार में उपलब्ध दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध या मिलावटी दूध की बिक्री की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े – भिंड जनसुनवाई में 83 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

  • bhind-food-safety-department-milk-sample-drive-lahar-road-milk-testing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना