देवास में बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विदेशी भक्तों ने बढ़ाई शोभा

देवास/गौरव व्यास की रिपोर्ट: लगातार हो रही बारिश के बीच देवास में इस्कॉन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रामनगर स्थित रामेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा नयापुरा स्थित लक्ष्मी नारायण धर्मशाला पहुंची, जहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इसका समापन हुआ।

यात्रा में 21 फीट ऊंचे आकर्षक एवं सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी विराजमान रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में रथ को खींचते हुए पुष्पवर्षा की और हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन के साथ भक्ति का माहौल बना दिया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

इस वर्ष की रथयात्रा का विशेष आकर्षण यूक्रेन और फ्रांस से आए इस्कॉन के विदेशी भक्त रहे। भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में सजे विदेशी श्रद्धालुओं ने संकीर्तन और भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उनकी सहभागिता ने रथयात्रा को अंतरराष्ट्रीय रंग प्रदान किया।

रथयात्रा का समापन नयापुरा स्थित लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़े – देवास में तेज रफ्तार बस ने स्कूटर सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला घायल; चालक बस सहित फरार

  • dewas-iskcon-jagannath-rath-yatra-foreign-devotees-rainy-procession-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू