मैहर में कुम्हार समाज को जिला पोर्टल पर मिलेगा अनुसूचित जाति का लाभ, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के प्रयास रंग लाए

मैहर।देवेश शर्मा| मैहर जिले के कुम्हार समाज को जल्द ही जिला पोर्टल पर अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से संबंधित सुविधाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। यह जानकारी प्रजापति समाज के युवा जनप्रतिनिधि अजीत प्रजापति ने दी। उन्होंने इस पहल के लिए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के प्रति समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।

विधानसभा में उठाया था मामला

अजीत प्रजापति के अनुसार, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने विधानसभा सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया था कि नवगठित मैहर जिले के जिला पोर्टल पर कुम्हार जाति को अनुसूचित जाति से मिलने वाले लाभ उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जबकि पड़ोसी सतना जिले के पोर्टल पर यह सुविधा पहले से उपलब्ध है। उन्होंने सरकार से मैहर जिले में भी समान व्यवस्था लागू करने की मांग की थी।

जल्द शुरू हो सकती है सुविधा

अजीत प्रजापति ने बताया कि विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी है कि संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही जिला पोर्टल पर यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद मैहर जिले के पात्र कुम्हार समाज के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

समाज ने विधायक का जताया आभार

इस पहल की जानकारी मिलने के बाद मैहर जिले के कुम्हार समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

 
 
  • maihar-kumhar-community-sc-benefit-district-portal-srikant-chaturvedi
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना