शिवपुरी: जिला अस्पताल में अटेंडर की जेब से 10 हजार चोरी, CCTV से पहचान, पीड़ित ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिला अस्पताल में इलाज के लिए पत्नी के साथ आए एक युवक की जेब से 10 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी के कुछ दिन बाद पीड़ित ने आरोपी को अस्पताल परिसर में ही पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गेट पास बनवाते समय हुई चोरी

नरवर के गणेश बाजार निवासी केशव राठौर (36) 20 जुलाई को अपनी पत्नी दीक्षा राठौर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। पत्नी को जच्चा वार्ड में भर्ती कराने के बाद केशव सुबह करीब 11:20 बजे ट्रॉमा सेंटर में गेट पास बनवाने के लिए लाइन में खड़े थे।

इसी दौरान एक युवक उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। गेट पास बनवाने के बाद जब केशव अपनी पत्नी के पास पहुंचे तो उन्हें पैंट की पिछली जेब में रखे 10 हजार रुपये गायब मिले।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

रुपये चोरी होने के बाद अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में काली टी-शर्ट और काला लोअर पहने एक युवक केशव की जेब से नकदी निकालते हुए दिखाई दिया।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने पत्नी के प्रसव के दौरान किसी आपात स्थिति में काम आने के लिए यह रकम उधार लेकर रखी थी।

आरोपी को अस्पताल में दोबारा देखा, पकड़कर पुलिस को सौंपा

चोरी के बाद केशव आरोपी की तलाश कर रहे थे। कुछ दिन बाद वही युवक उन्हें जिला अस्पताल परिसर में दोबारा दिखाई दिया। आरोपी ने केशव को देखा तो भागने का प्रयास किया, लेकिन केशव ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल शाक्य, निवासी फिजिकल थाना क्षेत्र, शिवपुरी बताया। इसके बाद पीड़ित उसे थाने ले गया और पुलिस के हवाले कर दिया।

दूसरे साथी के शामिल होने की आशंका

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

केशव का आरोप है कि पकड़ा गया युवक अकेला नहीं था। उन्हें आशंका है कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मरीज या अटेंडर बनकर अस्पताल में मौजूद था और दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके संभावित साथी और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

  • shivpuri-district-hospital-pickpocketing-10-thousand-stolen-accused-caught
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना