धूप में बच्चों के बीच बैठीं शिवपुरी एसपी भूटिया: मंच छोड़ छात्रों संग देखा नाटक, दिए सफलता के मंत्र

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत शुक्रवार को फिजिकल थाना पुलिस ने सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान एसडीओपी सचिन दुर्वे और फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड की सलामी से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों और इससे बचने के संदेश पर आधारित नाटकीय प्रस्तुतियां भी दीं।

धूप में बच्चों को परेशान देख मंच से नीचे उतरीं एसपी

कार्यक्रम के दौरान मौसम बदला और धूप निकलने से मैदान में बैठे बच्चों को परेशानी होने लगी। बच्चों को धूप में बैठा देखकर एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया मंच से उतरकर उनके बीच पहुंच गईं।

उन्होंने बच्चों के साथ धूप में कुर्सी पर बैठकर पूरी नाट्य प्रस्तुति देखी। एसपी के इस सहज व्यवहार ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कुछ देर बाद मौसम फिर बदला और आसमान में बादल छा गए।

छात्र जीवन के अनुभव साझा कर दिए सफलता के मंत्र

कार्यक्रम के समापन पर एसपी ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने नशे से दूर रहने के साथ ही जीवन में सफलता के लिए मजबूत संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास को जरूरी बताया।

उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक और अभिभावक बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए एसपी ने कहा कि दूसरों से तुलना करने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए और लक्ष्य की ओर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

एसपी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।

  • shivpuri-sp-yangchen-dolkar-bhutia-drug-awareness-program-students
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना