
इंदौर/ मुकेश कुमार जैन: धर्मनगरी इंदौर 26 जुलाई को एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। जगत पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज की ऐतिहासिक अगवानी को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
सामाजिक सहभागिता का भव्य संगम
आयोजन समिति के अनुसार, अगवानी यात्रा 26 जुलाई को सुबह 7 बजे बड़े गणपति चौराहा, मल्हारगंज से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सहभागिता का भव्य संगम देखने को मिलेगा।
5 डीजे वाहन शामिल
आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए 5 हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा, 21 जेसीबी, 31 ट्रॉले, 5 ट्रैक्टर, 11 विंटेज कारें, एक भव्य रथ, 2 हाथी, 12 ध्वज वाहक, 24 बग्गियां, 12 घोड़ियां, 40 छतरियां और 5 डीजे वाहन शामिल रहेंगे।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण
इसके अलावा नासिक महिला बैंड, कलरफुल बैंड, 101 कलाकारों का डमरू दल और उज्जैन महाकाल बैंड भी शोभायात्रा में प्रस्तुति देंगे। विभिन्न आकर्षक झांकियां भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां
अगवानी में 60 से अधिक महिला मंडल, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं, विभिन्न बैंड दल और हजारों स्वयंसेवक शामिल होंगे। शहर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और शोभायात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील
यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर
यह आयोजन जैन समाज के लिए गुरु भक्ति, आस्था और संस्कृति का विराट उत्सव माना जा रहा है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मुनि श्री के मंगल दर्शन और आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।
- indore-muni-pungav-sudh sagar-ji-grand-welcome-26-july









