सागर में आदतन अपराधी पर जिला बदर की कार्रवाई: 11 माह के लिए जिले से बाहर किया

सागर/ मनीष कुमार चौबे: थाना मोतीनगर पुलिस ने आदतन एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक और अपराधी को 11 माह के लिए जिला बदर कर जिले की सीमा से बाहर कर दिया। पुलिस ने जिला बदर आदेश का पालन कराते हुए आरोपी को सागर और सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की सीमा तक छोड़ा।

पुलिस के अनुसार, आदतन अपराधी हेमंत अहिरवार पिता बबलू अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्यादीन तिगड्डा, विवेकानंद वार्ड, थाना मोतीनगर के विरुद्ध वर्ष 2018 से 2025 के बीच हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, अवैध हथियार सहित गंभीर और साधारण प्रकृति के कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में बना था भय का माहौल

पुलिस का कहना है कि हेमंत अहिरवार लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसकी गतिविधियों के चलते क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। आम नागरिक उसके खिलाफ शिकायत करने और न्यायालय में साक्ष्य देने से भी डरते थे।

लगातार आपराधिक गतिविधियों और लोकशांति के लिए खतरा बनने के कारण थाना मोतीनगर पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर जिला दंडाधिकारी, सागर के समक्ष प्रस्तुत किया था।

जिला दंडाधिकारी के आदेश पर 11 माह के लिए निष्कासन

प्रस्ताव पर विचार के बाद जिला दंडाधिकारी, सागर द्वारा हेमंत अहिरवार को 11 माह की अवधि के लिए जिला सागर और सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया।

आदेश के पालन में 24 जुलाई 2026 को थाना मोतीनगर पुलिस ने आरोपी को जिला बदर आदेश की विधिवत तामील कराई और उसे सागर एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से बाहर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की सीमा तक छोड़कर निष्कासन आदेश का पालन कराया।

मोतीनगर थाना क्षेत्र के 13 अपराधियों पर जिला बदर प्रभावी

पुलिस के अनुसार, थाना मोतीनगर क्षेत्र के कुल 13 आदतन अपराधियों के विरुद्ध वर्तमान में जिला बदर की कार्रवाई प्रभावी है। पुलिस इन सभी अपराधियों पर लगातार निगरानी रख रही है और समय-समय पर जिला बदर आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में 2 महीने से नहीं मिला राशन: सेल्समैन पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में की शिकायत

थाना मोतीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Sagar Habitual Criminal Externed For 11 Months Police Action
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना