दतिया उपचुनाव-2026: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान तैयारियों की समीक्षा की, वेबकास्टिंग से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक दिए आवश्यक निर्देश

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट:  दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मतदान प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों तथा वेबकास्टिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक संवेदनशील एवं निर्धारित मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी की जा सके।

उन्होंने मतदान दलों के आवागमन के लिए परिवहन व्यवस्था, वाहन प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की। साथ ही मतदान कार्मिकों के लिए फूड पैकेट, मतदान सामग्री के वितरण एवं वापसी, स्ट्रांग रूम सहित सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ये भी पढ़े – दतिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बघेल समाज का जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर मांगा समर्थन

कलेक्टर श्री वानखड़े ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज के तहत सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बैठक में निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपना पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से धारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करे।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

ये भी पढ़े –  दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

 

 

  • datia-bypoll-2026-collector-swapnil-wankhede-reviews-poll-preparations-webcasting-cctv-voting-arrangements
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना