मैहर में आज लगेगी पुलिस अधीक्षक की जन चौपाल, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

मैहर।देवेश शर्मा| मैहर में “आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई को शाम 4:30 बजे मां शारदा देवी धाम के बंधा बैरियल के पास पुलिस की जन चौपाल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान का प्रयास करना है।

एसपी अवधेश प्रताप सिंह रहेंगे मौजूद

जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिक अपनी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याएं सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर भी होगी चर्चा

कार्यक्रम में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को आवश्यक जानकारी और सुझाव भी दिए जाएंगे।

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

पुलिस विभाग ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जन चौपाल में शामिल होकर इस जनहितकारी अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • maihar-police-public-chaupal-at-maa-sharda-dham-on-july-31
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना