मैहर केंद्रीय विद्यालय में मासूमों की सुरक्षा पर सवाल, झाड़-झंखाड़ और फैले कबाड़ से बढ़ा खतरा; अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: देवीधाम क्षेत्र में संचालित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय परिसर में बरसात के कारण उगी घनी घास, झाड़-झंखाड़ और जगह-जगह फैले कबाड़ के चलते मासूम बच्चों पर विषैले जीव-जंतुओं का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय का संचालन इस वर्ष प्रारंभ हुआ है। स्थायी भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण देवीधाम समिति द्वारा विद्यालय संचालन के लिए यात्री निवास-3 की इमारत एवं परिसर उपलब्ध कराया गया है। लेकिन विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव विद्यालय के अनुरूप नहीं होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के मौसम में पूरे परिसर में घास और झाड़ियां तेजी से फैल गई हैं। ऐसे में सांप, बिच्छू सहित अन्य विषैले जीवों के निकलने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा विद्यालय के कमरों और परिसर में देवीधाम समिति का पुराना कबाड़ भी रखा हुआ है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस संबंध में देवीधाम समिति को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया है और परिसर की साफ-सफाई व कबाड़ हटाने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन अब तक स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि मामला सीधे छोटे बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रशासन और देवीधाम समिति को इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल परिसर की सफाई, झाड़-झंखाड़ हटाने और कबाड़ को हटाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते टाला जा सके।

ये भी पढ़े – ‘मैहर मल्हार’ में गूंजी सुरों की साधना, संगीत की थाप पर जीवंत हुई मां शारदा की नगरी

 

  • maihar-kendriya-vidyalaya-campus-safety-concerns-over-overgrown-grass-and-scrap
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सहकारिता के क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन का नया कीर्तिमान, उपार्जन, डिपॉजिट और ऋण वसूली में प्रदेश में अग्रणी

    खरगोन/अमित भटोरे की रिपोर्ट: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में तेज रफ्तार कंटेनर बना काल, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

    बुरहानपुर: जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार