
गुना।मोहित सोनी| गुना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सीसीआई यूनिटी पार्क में 102 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। समारोह राष्ट्रभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।
सीएमओ ने किया ध्वजारोहण
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका गुना के सीएमओ शैलेश अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष विवेक सिंघल, सचिव गौरव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पंकज वैश्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित सोगानी ने किया।
करणी सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा
ध्वजारोहण के बाद करणी सेना की ओर से सीसीआई यूनिटी पार्क से शास्त्री पार्क और लक्ष्मीगंज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह रामगढ़, जिला अध्यक्ष संदीप सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
समारोह में प्रदीप जैन, अभिषेक पहाड़िया, जगमोहन बंसल, मनोज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, आशीष बंसल, पवन अग्रवाल, डॉ. मनोज गुप्ता, अमित पांड्या, गौरव उपाध्याय, महेश अग्रवाल, विवेक सोनी, राजेश अग्रवाल और दिनेश सोनल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में चैंबर सचिव गौरव अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- guna-chamber-hoists-102-feet-national-flag-takes-out-grand-tricolor-rally









