मैहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर ने विभागीय समन्वय से समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने ध्वजारोहण समारोह, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच एवं बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरी करने तथा प्रत्येक व्यवस्था का पूर्वाभ्यास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है। समारोह का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और समन्वय के साथ किया जाए तथा गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और आमंत्रित अतिथियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती संजना जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम डॉ. आरती सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और प्रशिक्षण शिविरों पर हुआ मंथन

 

  • maihar-independence-day-2026-preparation-review-collector-bidisha-mukherjee-meeting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना