टीकमगढ़ में वन स्टॉप सेंटर ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट:  जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ऊदल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं वन स्टॉप सेंटर टीकमगढ़ की प्रशासक श्रीमती ज्योति पांडे के नेतृत्व में शासकीय हाई स्कूल बनयानी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न शासकीय सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती शिखा शर्मा ने विद्यार्थियों को वन स्टॉप सेंटर योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं महिलाओं तथा बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से चिकित्सा सुविधा, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर सुनवाई, 10 दिन में निराकरण के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 शामिल हैं। विद्यार्थियों को इन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों और बाल अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए सोशल मीडिया और मोबाइल फोन का जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के जोखिम तथा साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, गुड टच-बैड टच की समझ तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल बनयानी के प्राचार्य डॉ. हरिहर सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा वन स्टॉप सेंटर टीकमगढ़ का स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं जागरूक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में दस्तक अभियान की स्पॉट चेकिंग, वार्ड-8 में बच्चों की स्क्रीनिंग का लिया जायजा

 

 

  • tikamgarh-one-stop-centre-women-safety-cyber-crime-awareness-program-government-high-school-banayani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर